बाढ़ में देसी रायफल के साथ 1 गिरफ्तार, 315 बोर का रायफल जब्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ बेलछी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को देसी रायफल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एकदंगा गांव में सुधाकर सिंह उर्फ गोरख सिंह अपने घर में एक राइफल छुपाकर रखा है।

इस सूचना पर थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर बेलछी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ सुधाकर सिंह के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में 315 बोर का एक देसी राइफल के साथ सुधाकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सुधाकर सिंह को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा जा रहा है।

बाढ़ अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article