बिहार से होती थी विकास दुबे को हथियारों की सप्लाई, बना रखा था बड़ा नेटवर्क

Sanjeev Shrivastava

सन्नी कुमार

पटना। यूपी पुलिस ने भले ही गैंगस्टर विकास दुबे को एनकांउटर में मार गिराया हो, लेकिन उससे जुड़े कई खुलासे लगातार हो रहे हैं। जिसमें अब एक नया खुलासा हुआ है। जिसके तार बिहार से जुड़े बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को हथियारों की सप्लाई बिहार से की जाती थी।एसटीएफ और पुलिस के ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि विकास दुबे का अवैध हथियारों की सप्लाई का भी एक बड़ा नेटवर्क था। उसे हथियार मुहैया कराने वालों के बारे भी जानकारी सामने आई। हालांकि अभी ये सभी अंडरग्राउंड है और पुलिस तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे के गुर्गों ने लाइसेंसी के साथ ही अवैध हथियारों से पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। जानकारी के अनुसार विकास दुबे को कुछ अपग्रेडेड देशी पिस्टल की सप्लाई बिहार से होती थी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ और पुलिस के ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन में खुलासा हुआ कि विकास दुबे का अवैध हथियारों की सप्लाई का भी एक बड़ा नेटवर्क था। उसे हथियार मुहैया कराने वालों के बारे भी जानकारी सामने आई। हालांकि अभी ये सभी अंडरग्राउंड है और पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक गिरफ्तार किए गए विकास के गुर्गों ने बताया कि घटना की रात विकास के बुलावे पर लाइसेंसी असलहा तो लाए ही थे,फायरिंग के दौरान एक दर्जन से ज्यादा अवैध तमंचों का भी उपयोग किया गया था। कुछ अपग्रेडेड देशी पिस्टल की सप्लाई बिहार से होती थी।

बतादें कि बीते कुछ सालों से बिहार का मुंगेर जिला अवैध हथियार बनाने का गढ़ माना जाता है। जानकार बताते हैं कि चुरंबा, बरदह,नया गांव,तौफिर दियारा,मस्कतपुर,शादीपुर आदि गांवों में अवैध हथियार के कारखाने कुटीर उद्योग का स्वरूप ले चुके हैं।

Share This Article