NEWSPR डेस्क। भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना जगदीशपुर थाना के बीमवा गांव की है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक का नाम मंतोष कुमार है। जिसके सिर में गोली लगी है।
जानकारी के मुताबिक मंतोष गांव में ही आयोजित एक गृह प्रवेश से भोज खाकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आरा से अकाश कुमार की रिपोर्ट