खून का बदला खून: बेटे के हत्यारोपी को पिता ने मारी गोली, चेहरे को किया क्षत विक्षत, दो और को गोली मार किया घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय में घर में घुसकर 45 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने हत्यारोपित के चाचा की गोली मारकर हत्या की है। वहीं गोली सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें बचाने आए परिजनों को भी गोली मार दी।

गोली लगने से उनके बेटे बेटी घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है। वह समस्‍तीपुर में मारे गए गए छात्र परीक्षित का पिता हैं। बताया जा रहा कि समस्तीपुर के विभुतिपुर में सरस्वती विसर्जन के दौरान छात्र परीक्षित कुमार की हत्या को प्रतिशोध माना जा रहा है।

जिसे लेकर आज ये गोलीबारी हुई। वृंदावन का रहने वाला छात्र परीक्षित विभुतिपुर में रहकर पढ़ाई करता था। सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया था। उसमें एक मटीहानी तथा दूसरा वृंदावन का भोला कुमार था। रंजीत उर्फ हीरा सिंह भोला के चाचा थे। वहीं आज पिता ने आरोपित को मौत के घाट उतार दिया।

Share This Article