औरंगाबाद में रालोजपा का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद के आइएमए हॉल में रालोजपा की जिला कमिटी का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन पार्टी के बिहार प्रभारी पूर्व विधायक अनिल चाौधरी, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह, उपाध्यक्ष महताब आलम एवं युवा रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने की जबकि संचालन युवा रालोजपा के जिलाध्यक्ष उमेश पासवान ने किया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारी पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाने और विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए जी जान लगा देने का आह्वान किया। नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार जरूरी है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों को बताकर उन्हे संगठन से जोड़े। संगठन का मजबूत व विशाल नेटवर्क खड़ा करे। संगठन में सबको सम्मान मिलेगा।

संगठन मजबूत होने से ही सबका राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। इसलिए अभी पार्टी का एकमात्र लक्ष्य संगठन की मजबूती और विस्तार ही है। कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोक दे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल चाौधरी ने कहा की कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है। पार्टी के सिद्धांतों को वें गांव गांव तक पहुंचाते है। कहा कि हम कार्यकर्ताओं पर पार्टी को गांव गांव तक पांव पांव लेकर चलने की जिम्मेवारी है। साथ ही हमे स्व. रामविलास पासवान के सपनों और उनके अधूरे कामों को पूरा करना है। हमें चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन मिला है। जो भी लोग इधर उधर बिखरे है, उनको सिलाई कर एक करने का हम सभी काम करेंगे।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article