भोजपुर में कुसुम्हा पंचायत के सरपंच विनय कुमार सिंह चुने गए निर्विरोध जिलाध्यक्ष

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भोजपुर के सभी प्रखंडों से आए सरपंचों ने सरपंच संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा की अध्यक्षता में एक बैठक की। जिसमें सर्वसम्मति से उदवंत नगर प्रखंड के कुसुम्हा पंचायत के सरपंच विनय कुमार सिंह को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। सभी सरपंचों ने एक स्वर से जिलाध्यक्ष का समर्थन किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश बाबा ने कहा कि 2006 से सरपंचों का चुनाव किया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा किसी प्रकार का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। मानदेय भी सन्तोषजनक नहीं दिया जा रहा है। बहुत सारे सरपंचों की हत्या कर दी गई लेकिन किसी को भी आज तक ना ही मुआवजा मिला और ना ही सुरक्षा का प्रबंध किया गया।

पंचायत निकाय चुनाव में सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेते हैं लेकिन सरपंच को इसका अधिकार नहीं दिया गया। सभी सरपंच ने एक स्वर से विधान परिषद के होने वाले चुनाव में सरपंच पंच को भी वोट देने के अधिकार के लिए मांग किया। जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव महासचिव आदि पदों के लिए 21 सरपंचों को चुना गया। काफी संख्या में सरपंच पंच तथा उपसरपंच उपस्थित थे। इस बैठक में शंकर सिंह सुनील गोसाईं  विजय कुमार सिंह आरके सेठी  दिनेश पाण्डेय कृष्णा सिंह, बिंदु कुमारी, अभय कुमार सिंह, मनोज शर्मा आदि काफी संख्या में सरपंच पंच उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के तौर पर जय मां काली बखोरापुर वाली मन्दिर के अध्यक्ष यज्ञ नारायण तिवारी जी उपस्थित थे।

आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article