मोतिहारी: कर्मभूमी में ही ‘बापू’ का हुआ अपमान, असमाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  महात्मा गांधी की कर्मभूमि बिहार  के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में उनका अपमान हुआ है। असामाजिक तत्वों ने उनके आदमकद प्रतिमा को खंडित कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद शरारती तत्व फरार हो गये है। चम्पारण सत्याग्रह आन्दोलन के प्रयोग स्थली मोतिहारी नगर के गांधी स्मारक के सामने स्थापित चरखा पार्क में शरारती त्तवों ने यह जध्न्य अपराध किया है।

सूचना पर डीएम और एसपी ने घटनास्थल चरखा पार्क का निरीक्षण किया। चरखा पार्क का निर्माण ऐतिहासिक गांधी स्मारक के सामने 2017 में किया गया था। जिसके पिछले भाग में महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा की स्थापना कर पार्क की शक्ल में विकसित करने का कार्य किया जा रहा था। 14 फरवरी को पार्क के महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद निरीक्षण करने पहूंचे डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यह जध्न्य अपराध है, इस घटना को अंजाम देने में शामिल कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए नगर थाना को निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा कि पावर ग्रीड कॉरपोरेशन इस पार्क को विकसित करने का काम कर रहे थे। जहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने से विचार को खत्म नहीं किया जा सकता।

वहीं एसपी आशिष कुमार ने कहा कि घटना के चश्मदीद लोग मिले है, जिनके निशानेदेही पर नशा लेने वाले कुछ युवाओं को चिन्हित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। वही स्थानीय वरीय चिकित्सक आशुतोष शरण ने कहा कि मुर्खतापूर्ण कार्य किया है। यहां महात्मा गांधी को एसडीओं कोर्ट में सजा सुनाई गयी थी। शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर प्रतिमा को लगाया गया है और पार्क को विकसित किया गया है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article