जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में गई दुल्हन की भाभी की जान, घरवाले लड़की को विदा कर हुए फरार, पुलिस कर रही छानबीन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अरवल के एक शादी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की गई। जिसमें दुल्हन की भाभी की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक कलेर गांव के एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान गोली चलाई गई। जो सीधा जाकर भाभी के सिर में लग गई। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा कि रस्मों और रिवाजों को जल्दी जल्दी करके आनन फानन में शादी संपन्न कर घर वाले फरार हो गए। परिजनों ने मृतका के शव को भी गायब कर दिया है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है। कलेर के कमलेश चौधरी के घर उनकी बेटी मीना की बारात आई थी तो दूसरी ओर उसके पुत्र रंजीत कुमार का तिलक था। शादी की जयमाला की रस्म निभाई जा रही थी।

इस दौरान जैसे ही वर-वधू ने एक दूसरे के गले में माला डाला कि एक संबंधी ने गोली चला दी। हर्ष फायरिंग की गोली एक महिला के सिर में गोली लग गयी। महिला सावित्री देवी दुल्हन बनी मीना की भाभी थी। आनन-फानन में सावित्री को कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के देवर रंजीत कुमार से पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल से गोली चलाई गई थी जो कि भाभी को जा लगी।

जिनकी इलाज में मौत हो गई। भाभी की मौत की खबर सुनते ही घरवाले डर गए और जल्दी जल्दी में शादी करवाकर बेटी को विदा कर दिया। जिसके बाद घर वाले सभी लोग गांव छोड़कर फरार हो गए। उधर सावित्री देवी का शव लेकर इलाज करवाने निकले लोग भी शव लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी कलेर थाना को सुबह प्राप्त हुई। जिसके बाद मौके पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर पूछताछ की। शव की तलाश में पुलिस पालीगंज थाना अंतर्गत परियो गांव के लिए रवाना हो गई। वहीं मामले को लेकर एसपी राजीव रंजन का कहना है कि एक महिला की मौत हुई है। फायरिंग की कोई खबर नहीं है। शव भी बरामद नहीं हुआ है। न ही कोई प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस छानबीन कर रही।

Share This Article