समस्तीपुर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, सात लाख नकदी समेक लाखों के सामान का नुकसान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर वनवीरा पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या बारह में बुधवार को लगभग डेढ़ बजे दिन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के फटने से आग लग गई। जिसमें सात लाख नकदी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गैस सिलेंडर के फटने से भड़की आग में लोग बाल-बाल बचे हैं।

एक पड़ोसी के दो भुस्कार जलकर राख हो गए। ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। बेटी की शादी के लिए रखे गए सात लाख रुपए के जल जाने से पीड़ित परिजनों में शोक छा गया है। अग्नि पीड़ितों में रामसागर महतो एवं महेश महतो दोनों भाइयों के घर जलकर राख हो गये हैं। जानकारी के अनुसार महेश महतो की पत्नी घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस लीक करने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते जलती हुई गैस ने सारे घर सहित गैस सिलेंडर को अपने चपेट में ले लिया। भीषण रूप से घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

भीषण रूप से भरके हुई आग के कारण गैस सिलेंडर के फटने से भीषण रूप से आवाज हुई और चारों और आग भड़क उठी। लोग बाल-बाल बच गए लेकिन पड़ोसी लाल सिंह के दो भुसकारों में आग लग जाने से उसमें रखे हजारों कीमत के गेहूं जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते हैं पंचायत के मुखिया नारायण शर्मा के द्वारा फायर ब्रिगेड टीम पटोरी एवं समस्तीपुर को मोबाइल से जानकारी देकर बुलाया गया।

सारे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। गैस सिलेंडर के फटने से लगी आग के कारण दोनों ही परिवार के सब कुछ जल जाने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। पंचायत के मुखिया के द्वारा तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही मुखिया नारायण शर्मा के द्वारा अंचलाधिकारी को इसकी जानकारी देकर अति शीघ्र दोनों गरीब परिवार में राहत वितरण करने की मांग की गई है। सीओ प्रीति लता के द्वारा जांच करा कर राहत देने का आश्वासन दिया गया है। घटना से अग्नि पीड़ित परिवार में शोक छा गया है।

प्रियांशु कुमार समस्तीपुर संवाददाता

Share This Article