खगड़िया में बिहार पुलिस सप्ताह पर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, समाजिक बुराईयों को लेकर दिए गए संदेश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार पुलिस सप्ताह 2022 के शुभ अवसर पर आज प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े 6 बजे परबत्ता थाना परिसर से पाटलिपुत्र सेन्ट्रल स्कूल के बच्चों के साथ निदेशक डॉ जेपी सिंह और परबत्ता थाना के तमाम पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, चौकिदार और बुद्धिजीवी बंधुओं ने मिलकर रहेमपुर मोड़ तक भव्य प्रभात फेरी निकाला।

जिला प्रशासन के आदेशानुसार दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप ही इस प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जहां पर तमाम समाजिक बुराईयां जैसे नशाखोरी, दहेज प्रथा,बाल विवाह, आदि नारेबाजी करते हुए पुलिस और पब्लिक के प्रति विश्वास एवं सहयोग का माहौल बनाने हेतु प्रभात फेरी के माध्यम से संदेश दिया गया।

खगड़िया से राजीव की रिपोर्ट

Share This Article