बाढ में पूर्व मंत्री राजद नेता श्याम रजक ने किया चुनाव सभा को संबोधित, कहा- राजद पार्टी सामाजिक न्याय का अगुआ रहा है

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ के बख्तियारपुर में आज पूर्व मंत्री राजद नेता श्याम रजक ने सैदपुर में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजद पार्टी सामाजिक न्याय का अगुआ रहा है। इस पार्टी ने अपने शासन काल में सर्वाधिक पिछड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व दिया है।

घोटाला के नाम पर पिछड़ों के नेता लालू यादव को केंद्र सरकार के इशारे पर परेशान किया जा रहा है। दल को मजबूती के लिए इस क्षेत्र से विधान पार्षद पद के प्रत्याशी कार्तिकेय कुमार को जिताया। सभा को पूर्व विधायक भोला यादव,विधायक अनिरुद्ध यादव और देवमुनि यादव सहित कई स्थानीय नेताओं ने संबोधित किया।

बाढ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article