अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुंगेर में मैराथन इन साड़ी दौड़ का आयोजन, जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंगेर में “मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने भाग लिया। मुंगेर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया।

अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मुंगेर में महिलाओं के लगभग 2 किलोमीटर”मैराथन इन साड़ी” दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, शिक्षिका, लॉयन्स क्लब की महिलाओं ने हिसा लिया। इस दौड़ को मुंगेर जिलाधिकारी नवीन कुमार और DSP निधी कुमारी संयुक्त रूप से समाहरणालय के गेट पर से हरी झंडी दिखाई।

इस दौड़ के पूर्व स्कूली बच्चियों ने एक रंगोली बनाई जिसमें नारी शक्ति को दर्शाया गया है। ये दौड़ “मैराथन इन साड़ी” मुंगेर समाहरणालय के गेट पर से शुरू हुआ और शहर के मुख्य चौक चौराहों पर से होता हुआ किला परिसर स्थित समाहरणालय के गेट के पास जाकर समाप्त हो गया।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article