नालंदा में महिला समेत 4 शराबियों ने शराब ना पीने की ली शपथ, रात में पकड़े गए थे सभी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  होली के मद्देनजर नालंदा पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा के द्वारा सभी थानाध्यक्षों को शराब माफियाओं और शराबियों पर नकेल कसने के लिए निर्देश दिया गया था। जिसका असर अब दिखने भी लगा है। इसी कड़ी में राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा रात्रि के दौरान चार नशेड़ियो को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक महिला को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार 2 लोगों में पटना जिले के फतुहा थाना जबकि तीन नालंदा जिला के बताए जाते हैं। गिरफ्तार सभी लोगों को थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने ना ही शराब पीने और ना ही शराब बेचने का शपथ दिलाया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि होली के मद्देनजर शराब माफियाओं और शराबियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

Share This Article