मुंगेर में होली के रंग में रंगे चिराग, होली मिलन समारोह में पहुंचे चिराग बिहार सरकार पर खूब बरसे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में चिराग पासवान होली के रंग में रंगीन हो गए। बता दें कि चिराग अपने कार्यकर्ताओं और संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ होली गीत का आनंद ले रहे। लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान आज होली मिलन समारोह में शिरकत करने तारापुर पहुँचे। इस दौरान अपने कार्यकर्ताओं और संसदीय क्षेत्र की जनता के साथ होली खेली और फगुवा गीत का लुफ्त उठाया। वहीं चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने परिवार पर जमकर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

चिराग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अपने चाचा पर जमकर हमला बोला। चिराग के कहा कि मुख्यमंत्री महिला को सशक्त करने की बात करते हैं और खुद अपने बालिका गृह के छोटी छोटी बच्चियों से देह व्यापार करवाते हैं। चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे परिवार के लोग मेरी राजनीति को समाप्त करने का पूरा प्रयास किया।

चिराग ने मुख्यमंत्री से कहा कि भाजपा मजबूती से कई राज्यों में अपनी सरकार बनाकर परचम लहरा रही है लेकिन बिहार के विकास में चाहे भाजपा हो, लोजपा हो जो विकास करने की सोच रखते हैं उसमें मुख्यमंत्री। सबसे बड़े बाधक हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने बयान में कहते हैं कि बिहार का भूगोल ऐसा है कि बिहार में रोजगार नहीं आ सकता जो मुख्यमंत्री 19 लाख रोजगार देने का वादा करता हो, जो मुख्यमंत्री महिलाओं को सशक्त बनाने का वादा करता हो और अपने ही बालिका गृह में बच्चियों से देह व्यापार करवाता हो , जो मुख्यमंत्री अपने राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती हो और उन्हीं के राज्य में भ्रष्टाचार की एक के बाद एक बड़ी-बड़ी घटनाएं होती रहे तो ऐसे में जरूरी है ऐसी सरकार का बदलना और जरूरी है ऐसे मुख्यमंत्री का बदलना।

वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में अगर मध्यावर्ती चुनाव हो। इसके लिए हमलोगों को अभी से तैयार रहने की जरूरत है और उस चुनाव में हमलोग बिहार के विकास की सोच रखने वाली एक मजबूत सरकार का चयन करें इसके लिए भी संकल्प लेने की जरूरत है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article