मुजफ्फरपुर में लगी भीषण आग, अगलगी में जिंदा जला 5 साल का मासूम, घर में खेल रहे थे दो बच्चे, एक सलामत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुजफ्फरपुर के एक गांव में अचानाक भीषण आग लग गई। जिसमें नाबालिग बच्चा जिंदा जल गया। घटना कटरा थाना क्षेत्र के उफरौली गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर कटरा पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया।

बता दें कि अगलगी की इस घटना में 5 साल का नाबालिग बच्चा जिंदा जल गया। जिसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा गया। घटना को लेकर परिजनों का कहना है की वे लोग घर पर मौजूद नहीं थे। उनका दो बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हमें सूचना दी गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो पता चला कि एक बच्चा जिंदा जल गया।

घटना की जानकारी देते हुए कटरा सब इंस्पेक्टर मनोज पांडे का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली है कि भीषण अग्निकांड हुआ है। इसमें एक 5 वर्षीय गोलू कुमार जिंदा जल गया है। छानबीन की जा रही है। बच्चे के पिता का नाम संजीत मंडल है। वे किसान हैं। घटना के समय परिवार वाले खेत में गए हुए थे। बच्चा और उसका एक भाई घर में अकेला था। बच्चा जल गया। भाई बच गया आग कैसे लगी। इसकी जानकारी नही है। घर झोपड़ी का था। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Share This Article