सदन में मुख्यमंत्री नीतीश और स्पीकर विजय सिन्हा मामले पर जगदानंद सिंह का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सोमवार को सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर विजय सिन्हा पर जमकर भड़क गए थे। जिसे लेकर बिहार की सियासत गर्मा गई है। वहीं इस मामले को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के स्तर पर ऐसा उदाहरण पहले कभी नही देखा गया है।

कल का वाक्या के बाद देश के सामने संवैधानिक सवाल खड़ा हो गया है। सदन को विधान सभाध्यक्ष चलाएगा या मुख्यमंत्री चलाएंगे। नीतीश कुमार ने संसदीय मर्यादा को तोड़ा है। कार्यपालिका सर्वोच्च नहीं होता संविधान सर्वोच्च होता है। विधान सभाध्यक्ष को सभी ने मिलकर बनाया है। जिस शब्दो का प्रयोग नीतीश कुमार ने किया वैसा कभी नहीं हुआ।

पहले विधायक अध्यक्ष से अपनी बात कहने की गुजारिश करते थे। कल विधान सभाध्यक्ष नीतीश कुमार से गुहार लगाते नजर आए। नीतीश कुमार ने कल तंत्र की रक्षा की लोकतंत्र का नहीं। पुलिस एक्ट बनाने के बाद सरकार निरंकुश हो गई है। विधान सभाध्यक्ष खुद भी आत्म निरीक्षण करे कैसे चलेगा। बता दें कि इस मामले के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार को मांफी मांगने की बात कही। वहीं आज सदन में स्पीकर विजय सिन्हा नहीं पहुंचे।

Share This Article