पटना में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई निर्देश दिए

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा बिहार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जैविक कोरिडोर के अन्तर्गत आने वाले जिलाध्यक्षों एवं भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बता दें कि इस आयोजित बैठक में बिहार के प्रभारी मनोज यादव ने कहा कि बिहार तथा देश के अन्य हिस्सों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र नरेंद्र मोदी सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गंगा के दोनों छोर पर बनाये जाने वाले इस कॉरिडोर की शुरुआत बिहार के बक्सर जिले से होगी।

Share This Article