रात के अंधेरे में गंदा काम करते पकड़े गए जीजा साली, घरवालों ने दे दी दिल दहलाने वाली सजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड में रात के अंधेरे में प्रेम संबंध बनाते जीजा और साली को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके बाद लड़की के परिजन ने जीजा की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। जानकारी के मुताबिक कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई पंचायत के बेला गांव में जीजा का अपनी ही ममेरी साली से अवैध संबंध था। जिसको लेकर यह कांड हुआ है।

प्रेमी जीजा की शुक्रवार को हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बता दें कि कादोडीह पंचायत के केतरूसिंघा निवासी 25 वर्षीय सोनू यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह जमशेदपुर में काम करता था। कुछ दिन पहले वह होली मनाने के लिए घर आया था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सोनू का अपनी ममेरी साली से अवैध संबंध थे। होली मनाने युवक घर लौटा तो शुक्रवार की देर रात वो प्रेमिका से मिलने बेला गांव चला गया।

वहीं घर के बैक साइड अंधेरे में दोनों संबंध बना रहे थे। तभी घरवालों ने उनको रंगेहाथों पकड़ लिया। जिसके बाद लड़के की जमकर पिटाई की गई। वहीं लड़की के माता पिता ने जीजा को मौत के घाट उतार दिया और शव रेलवे ट्रौक पर फेंक दिया। पुलिस ने पूछताछ में इस बात का खुलासा कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article