गांधी की कर्म भूमि बिहार में पंचायती सरकार लागू कर पाएंगे नीतीश कुमार, राजद के पूर्व मंत्री का नीतीश सरकार पर जुबानी हमला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में रविवार को राजद के पूर्व मंत्री वृषण पटेल ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के बारे में ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि इस देश में तमाम लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में है। इसके विपरीत क्या नीतीश कुमार पंचायती राज के संवैधानिक अधिकार को स्थापित करने के लिए कदम उठाएंगे।

क्या वह गांधी के सपनों को साकार कर गांधी के कर्म भूमि बिहार में पंचायती सरकार लागू कर महात्मा गांधी को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हाल ही में पंचायती राज का चुनाव हुआ और नीतीश सरकार की गणित की सजा पंचायत के प्रतिनिधियों को झेलना पड़ा है।

90 से 95% मुखिया नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गए फिर भी नीतीश सरकार की नींद नहीं खुली। यदि व्यवस्था नहीं बदली गई तो आगे भी अपराध पंचायत प्रतिनिधि उसके शिकार बनेंगे और भ्रष्टाचार बढ़ाते ही जाएंगे।

Share This Article