विदेश से बोधगया घूमने आई महिला पाई गई कोविड पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, दिल्ली से थी महिला की ताइवान के लिए फ्लाइट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया में ताइवान से आई एक महिला के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जहां एक ओर कोरोना मामले में देश में संक्रमितों की संख्या घट गई है। वहीं विदेश से आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि महिला गया से दिल्ली जाने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक ताइवान से महिला पांच दिनों के लिए बोधगया घूमने आई थी। महिला की उम्र 42 साल है। सोमवार को विदेशी महिला आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR) में कोरोना संक्रमित पाई गई। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद महिला को आइसोलेट किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके संपर्क में आए लोगों की भी कोरोना टेस्ट किया गया है। राहत की बात यह है कि संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

महिला बोधगया घूमने आई थी। जहां से वह दिल्ली जाने वाली थी। महिला की दिल्ली से ही ताइवान के लिए फ्लाइट थी। महिला ने जाने से पहला कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। महिला को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उनको जाने दिया जाएगा।

Share This Article