मुख्यमंत्री नीतीश के राज्यसभा जाने वाली बात पर बोलीं राबड़ी, उनको रोक कौन रहा..जाना है तो जाएं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इच्छा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे। जिसे लेकर राबड़ी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने वाली बात पर कहा कि यह कौन सी बड़ी बात है। वह चले जाएंगे तो चले जाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री बिहार विधान सभा में अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह कभी न कभी राज्य सभा जाना चाहेंगे।

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधायकों को मार्शल आउट किए जाने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि विस अध्यक्ष गलत कर रहे। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। जब भी कोई अपने क्षेत्र की बात करता है, तो अध्यक्ष महोदय उन्हें बाहर निकाल देते हैं। हमारे विधायकों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

बता दें कि अब तक नीतीश बिहार विधान सभा, विधान परिषद और लोक सभा के सदस्य रह चुके हैं। 16 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे नीतीश की इस ‘इच्छा’ से संकेत मिलता है कि वह अब किसी नई भूमिका में खुद को देखना चाहते हैं।

Share This Article