पटना सिटी में हत्या के खिलाफ निकला जन आक्रोश मार्च, भाजपा सहित अन्य दलों के लोग भी उतरे सड़क पर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना सिटी क्षेत्र के अनुमंडल में लगातार हो रहे हत्या के खिलाफ में भाजपा के नेता संजीव यादव के नेतृत्व में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इसमें काफी संख्या में लोग इकट्ठा होकर प्रशासन सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव यादव ने भी जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने कहा कि इस तरह की लगातार हत्या से पूरे अनुमंडल में खलबली मची हुई है और प्रशासन सरकार चुप बैठी है।

आज पटना सिटी को बंद भी किया गया है। पूरे व्यापारिक स्थल बंद है। सड़क सुनसान पड़ी है। लोग आगजनी कर विरोध कर रहे हैं और पटना सिटी अनुमंडल के डीएसपी को हटाने की मांग कर रहे हैं। बंद के खिलाफ में वाम दल कांग्रेस राजद ने भी विरोध प्रकट किया है और कहा कि अविलंब इनसब को हटाया नहीं गया तो आंदोलन भी चलाया जाएगा, क्योंकि पटना सिटी में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है। यहां रंगदारी, हत्या, लूट आम बात हो गई है। जनता दहशत के साये में जी रही हैं।

 

Share This Article