NEWSPR डेस्क। भागलपुर में अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। मामला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी बिशनपुर गांव का है। जहां किसान विपिन ठाकुर को अपराधियों ने गोली मार दी। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया। किसान के गर्दन में गोली लगी है।
घायल किसान ने बताया कि घर बनाने के दौरान पड़ोसी से लड़ाई हुई थी। इसी में सुबह वह जब शौच के लिए जा रहा था तो अर्जुन मंडल के द्वारा पीछे से गोली मार दी गई। वहीं मामले की सूचना पर बिहपुर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप, भागलपुर