बिहार की लड़की की रहस्यमयी तरीके से दिल्ली में मौत, 3 साल पहले प्रेम-प्रसंग में भाग कर की शादी, लोग सड़क पर उतर कर मांग रहे न्याय

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सिवान की एक युवती की दिल्ली में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। परिजन हत्या का शक जता रहे। मामला अंदर थाना क्षेत्र के अंदर बाजार का है। आज उसका शव गुड़गांव से आ रहा है। जिससे आक्रोशित स्थानीय लोगो ने आन्दर बाजार को बंद कर दिया है।

परिजन आरोप लग रहे लड़की की हत्या कर दी गई है। लड़की का नाम अंजली गुप्ता है। अंजली की शादी प्रेम प्रसंग में करीब 3 साल पहले अभिषेक कुमार से हुई थी। दोनों ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली थी। वहीं आक्रोशित परिजनों का कहना है कि लड़के पक्ष के लोगों ने जानबूझकर उनकी बेटी की हत्या करवाई होगी।

हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने अंदर के सभी दुकानो को बंद कर दिया है। लड़का दिल्ली के किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। हालांकि लड़की की मौत कैसे हुआ अभी तक इस बात का पता नहीं चला है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस की तफ्तीश के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

सिवान से आशीष की रिपोर्ट

Share This Article