कश्मीर में आतंकवादियों ने फिर बिहारी मजदूर को मारी गोली, दो लोग घायल, पांव और बांह में मारी गोलियां

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कश्मीर में दो बिहारियों को फिर से निशाना बनाया गया है। बता दें कि बेतिया के रहने वाले दो मजदूरों को आतंकवादियों ने गोली मारी है। जिससे अफरा तफरी मच गई। दोनों मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा। यह घटना कल रात की बताई जा रही।

बता दें कि इससे पहले भी कश्मीर में कई बिहारियों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतारा गया है। रविवार की यह घटना बताई जा रही। दोनों मजदूर को पैर और हाथ में गोली लगी। जिससे वह घटाल हो गए। बताया जा रहा कि जानलेवा हमला कश्मीर घाटी के पुलवामा में हुआ है। घायल मजदूरों का नाम पतलेश्वर कुमार और जोको चौधरी है। फिलहाल इस मामले को लेकर छानबीन की जा रही।

Share This Article