लूट की नीयत से घर में घुसे अपराधियों की खूबसूरत महिला पर पड़ी नजर, फिर बदला प्लान, महिला को लेकर हो गए फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। सुपौल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लूटपाट की नीयत से घर में घुसे अपराधी ने अपना प्लान बदल लिया। जब उसकी नजर घर में एक खूबसूरत महिला पर पड़ी। जानकारी के मुताबिक सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र के बेला सिंगार मोती पंचायत के वार्ड नंबर 9 से रविवार को एक शादी शुदा महिला का अपहरण हो गया। अपराधी बाइक से घर पहुंचे थे। जैसे ही वह घर में घुसे उनकी नजर खूबसूरत शादीशुदा महिला पर पड़ी। जिसके बाद उसकी बेटी के सामने ही महिला को बाइक पर बैठाया और फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पति ने थाना में आवेदन दिया। जिसमें उन्होंने सारी घटना बताई। उन्होंने कहा कि इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी उनकी 15 साल की बेटी है। उसके सामने ही वह उसकी मां को उठा कर ले गए। पति का कहना है कि सभी अपराधियों ने नकाब पहना था। बेटी ने उनको बताया था कि अपराधी जब मां को ले जा रहे थे। तब वह जोर जोर से चिला रही थी लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पति ने अपने ससुराल में जानकारी दी। जिसे सुनकर ससुरालवाले खुद शॉकड हैं। पुलिस ने शिकायत ले ली है और मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पति और बेटी महिला के घर वापसी का इंतजार कर रहे।

Share This Article