बांका में अचानक बिगड़ी तीन लोगों की तबीयत, जहरीली शराब पीने की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बांका में अचानक तीन लोगों गंभीर रूप से बीमार हो गए। मंगलवार देर रात संदेहास्पद रूप से तीन लोगों को गंभीर हालत में भागलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में से एक की आंख की रौशनी जाने की शिकायत है। बताया जा रहा कि सभी बांका जिले के अमरपुर के हैं।

जानकारी के अनुसार, बादशाहगंज के गनौरी मंडल, नयाचक गांव के फुदो मंडल एवं बलुआ के गन्नो यादव की मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। से इनमें फुदो मंडल रात में विक्षिप्त की तरह करने लगा, जबकि गनौरी मंडल ने आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत की। दोनों के परिजन उन्हें इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गए।

वहीं एक अन्य ग्रामीण गन्नो यादव की स्थिति भी अचानक गंभीर हो गई। दो लोगों के पहले से बीमार होने की खबर से भयभीत परिजन उन्हें भी इलाज के लिए भागलपुर लेकर चले गए। एक साथ तीन लोगों के अचानक बीमार हो जाने के गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीणों के बीच तीनों के द्वारा जहरीली शराब पीने की चर्चा हो रही है। हालांकि अभी तक किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Share This Article