रांची में जेल अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला

Sanjeev Shrivastava

रांची : IPS-IAS अधिकारियों के बाद अब राज्यभर के जेल में पदस्थापित जेल अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. ट्रांसफर को लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. हामिद अख्तर को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का नया जेल अधीक्षक बनाया गया है.

वे पहले हजारीबाग के लोकनायक केंद्रीय कारा में पदस्थापित थे. वहीं, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पदस्थापित अशोक कुमार चौधरी को गिरिडीह जेल में तबादला किया गया है. कुमार चंद्रशेखर को देवघर से हजारीबाग, अजय कुमार प्रजापति धनबाद से चाईबासा, अजय कुमार को उपकारा घाटशिला से धनबाद, सुनील कुमार को उपकारा खूंटी से गुमला, जितेंद्र कुमार को चाईबासा से देवघर और बेसरा निशांत राबर्ट को गुमला से खूंटी भेजा गया है. राज्य भर के जेल अधीक्षकों का तबादला, हामिद अख्तर बने बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के काराधीक्षक।

Share This Article