भाजपा पर तंज कसते हुए ललन सिंह ने की CM नीतीश की तारीफ, कहा- जनता की ताकत के कारण बने हैं मुख्यमंत्री, किसी की कृपा से नहीं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज सम्राट अशोक की जयंती पर ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की ज्यादा सीटों पर जीत को लेकर सियासत हो रही। वहीं ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता के ताकत के कारण सीएम हैं। किसी की कृपा से नीतीश कुमार सीएम नही हैं। नीतीश कुमार ने जो काम किया है। पिछडा वर्ग से लेकर सभी को ध्यान में रखते किया है।

सभी राजनीति करने वाले लोग और दल अतिपिछड़ा वोट की ओर देखते हैं। यह समाज नीतीश कुमार की ओर देखते और उनको सीएम बनाने के इशारे से ही वोट गिरता। इसके अलावा कहा कि सम्राट अशोक का सम्राज्य पूरे दुनिया मे फैला था। उसके बाद बौद्ध धर्म को धारण किया। बाद में नेपाल में उनके जन्मस्थली पर अशोक स्तम्भ स्थापित किया। वे बड़े महापुरष थे

आज के समाज मे भी विकृत विचारधारा के लोग हैं और अनाप-सनाप लिखते हैं। सम्राट अशोक पर बुद्धिजीवी कहलाने बाले दया प्रकाश को सोंच समझकर लिखनी चाहिए। सीएम नीतीश कुमार भी सम्राट अशोक के धरोहर को आगे बढाने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसको सभी जानते हैं। समाज के नए निर्माण में नीतीश कुमार अहम योगदान दे रहे।

Share This Article