बिहार: बंद कमरे में फंदे से लटका मिला मां-बेटे का शव, सुसाइड नोट भी बरामद, बगल में थाली में पड़े थे पांच सौ के कई सारे फटे नोट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया में बंद कमरे से मां बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोनों मां बेटे फंदे से लटके मिले। यह घटना गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा मोहल्ले के बादाम गली की है। बताया जा रहा कि कमरे के अंदर दीवार पर चौंकाने वाली बात लिखी गई थी। जो स्पष्ट नहीं है।

बता दें कि दीवार पर नोट में वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ था लेकिन क्या लिखा था। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में है। इसके अलावा थाली में 500 रुपये के कई सारे नोट को फाड़कर रखे हुए थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच चल रही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल पर जांच करेगी। स्थानीय लोगों की इसकी जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से दुर्गंध निकल रही थी। लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। महिला नौकरानी का काम करती थी। वहीं जांच कर रहे कोतवाली थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार अकेला ने बताया कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Share This Article