पुलिस लाइन में एडीजे के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

PR Desk
By PR Desk

राजीव

खगड़िया। पुलिस  लाइन में गुरुवार उस समय हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब यहां अपने क्वार्टर में रह रहे एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह एडीजे वन का बॉडीगार्ड था। घटना के बाद मौके पर एसपी सहित पुलिस के सभी बड़े अधिकारी पहुंच गए। मृतक का नाम बिरजु तांती बताया गया है।

घटना के कारणों का अभी तक कुछ स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय पुत्र बिरजू तांती पिता स्वर्गीय छोटे लाल तांती कुरहा साहेबपुर कमाल जिला बेगूसराय का रहने वाला था। वर्ष 2004 में इनकी पोस्टिंग हुई थी। बीते पाँच वर्ष से खगड़िया में डयूटी कर रहे थे। मृतक के तीन बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।पुलिस लाइन खगड़िया में इनका निवास था।

बन सकती है जांच टीम

घटना के बाद हालात का जायजा लेने पहुंची एसपी मीनू कुमारी ने बताया फिलहाल पोस्ट मार्टम के बाद शव को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जो बात सामने आ रही है, उसमें पारिवारिक कारण वजह सामने आ रही है। जरुरत पड़ने पर जांच के लिए टीम बनाई जाएगी।

Share This Article