बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती आज, राजधानी में राजनीतीक दलों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। संविधान निर्माता प्रसिद्ध बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है। बाबा साहेब की जयंती को पूरे देश में लोग मनाते हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। उनका पूरा जीवन संघर्षरत रहा है। उन्होंने भारत की आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। वहीं अंबेडकर जयंती के मौके पर पटना में भी अलग अलग राजनीतिक दलों की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश कार्यालय समेत अन्य जगहों पर अंबेडकर जयंती से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता दल यूनाइटेड ने पंचायत स्तर पर अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम मनाने का फैसला किया है। आरजेडी की तरफ से भी राज्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी जिला मुख्यालयों और प्रखंड मुख्यालयों पर आरजेडी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देगी। इसमें सभी सांसद, विधायक और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश स्तर के नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है।

वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी चिराग पासवान की तरफ से आज पटना के बापू सभागार में अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अंबेडकर जयंती समारोह में चिराग पासवान के साथ उनके पार्टी के तमाम नेता और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं लोजपा पारस गुट की तरफ से अंबेडकर जयंती का आयोजन प्रदेश कार्यालय में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए राजधानी की सड़कों पर बड़े पैमाने पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा के मुताबिक अंबेडकर जयंती में शामिल होने के लिए प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता आज पटना पहुंच रहे हैं।

Share This Article