बिहार में 25 साल की लड़की पर एसिड अटैक, भाई के साथ बाइक से जाने के दौरान हमला, आंखें बुरी तरह झुलसी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रोहतास में 25 साल की लड़की पर एसिड अटैक करने का मामला सामने आया है। घटना बिक्रमगंज शहर के अनजबित सिंह कॉलेज रोड की है। बताया जा रहा कि अटैक करने वाले बाइक पर सवार थे। वह पहले से ही लड़की के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान लड़की अपने भाई के साथ बाइक पर जा रही थी तभी बदमाशों ने उस पर एसिड फेंक दिया। जिससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई। लड़की की आंख पूरी तरह जल गई है।

लड़की फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। अटैक के दौरान एसिड की छींटे लड़की के भाई पर भी पड़ गए। घायल युवती शहर के धनगाई रोड स्थित नर्तकी मोहल्ला निवासी अजय नट की पुत्री शिल्पी है। लड़की के साथ उसके साथ उसका 30 साल का भाई आकाश कुमार भी था जो बाइक चला रहा था। घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। दोनों काराकाट प्रखंड में एक जन्मदिन पार्टी में प्रोग्राम करने जा रहे थे। अनजबित सिंह कॉलेज के पास जैसे ही पहुंचे तो यह घटना हो गई।

बता दें कि लड़की पेशे से डांसर थी। वह किसी कार्यक्रम के लिए अपने भाइ के साथ जा रही थी। तभी कॉलेज के पास ही उसपर अटैक हुआ। हमले में लड़की का पूरा चेहरा और आंख बुरी तरह झुलस गया. बाइक चला रहे उसके भाई आकाश का शरीर भी जला है। वहीं आरोपी लड़के तभी से फरार हैं। बिक्रमगंज प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस डॉ. के रामदास ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article