बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री, धर्म विवाद को लेकर कही ये बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कटिहार पहुंचे। जहां जिला अतिथि गृह में केंद्रीय मंत्री का भाजपा नेताओं द्वारा पुरजोर तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंत्रियों पर कातिलाना हमला भारत को पूरी दुनिया में बदनाम करने की साजिश हो रही है।

उन्होंने कई राज्यो में रामनवमी व हनुमान जयंती पर हुई हमले की कड़ी निंदा की हैं। गिरिराज सिंह ने ओवेसी की जिन्ना से तुलना करते हुए कहा कि ओवेसी कहते हैं कि गली से जूलूस जाने की क्या जरूरत है। इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि गलियों को भी अब हिंदू मुस्लिम के नामों पर बांट दिया गया है।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article