राजधानी की इस महिला के कारनामे जान कर हो जायेंगे दंग, नवयुवकों से कराती है गंदा काम, झोपड़ी में रहकर कमाती है लाखों रूपये

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना की एक महिला के कारनामे के बारे में जानकर आप दंग हो जाएंगे। पटना पुलिस इस महिला की गिरफ्तार के लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन ये महिला अब तक पुलिसवालों के हाथ नहीं लग पाई है। महिला पटना में अपने नेटवर्क आपरेट करती है। इसने अपने गैंग में लड़कों को हायर कर रखा है जो स्कूल और कालेजों के बाहर गलत काम करते हैं।

जानकारी के मुताबिक ये महिला झोपड़ी में रहती है और महीने का पांच लाख से ज्यादा कमाती है। पटना पुलिस को इस महिला का नाम और हुलिया के बारे में जानकारी मिल चुकी है। पुलिस का दावा है कि लूट का सोना खरीदने व स्मैक तस्करी करने वाली महिला को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक लूट का सोना खरीदने व स्मैक तस्करी करने वाली महिला को पटना पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। महिला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के लालू नगर स्थित झोपड़ी में रहती हैं, जबकि उसकी एक महीने की आमदनी पांच लाख से अधिक है। हवाई अड्डा थानाध्यक्ष विनोद पीटर ने बताया कि महिला का हुलिया, नाम व पता मिल गया है।

दरअसल, दो अप्रैल को रूपसपुर इलाके से एक महिला से सोने की चेन लूटी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बबलू विश्वकर्मा नामक अपराधी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में बबलू ने बताया कि उसने लूटी गई चेन पाटलिपुत्र की एक महिला को आठ हजार रुपये में बेच दी। वह महिला स्मैक तस्करी करती है।

उसके गिरोह में कई लड़के हैं, जो स्कूलों-कालेजों के बाहर स्मैक की पुड़िया बेचने जैसा गंदा काम करते हैं। इसके अलावा महिला के संपर्क में कई झपटमार और लुटेरे भी हैं, जिनसे वह लूट के जेवरात खरीदती है। उसकी आमदनी पांच लाख से अधिक हैं, लेकिन पुलिस से बचने के लिए वह झोपड़ी में रहती हैं। उसके कई ठिकाने हैं, जहां वो ऐशो आराम की जिंदगी व्यतीत करती है।

Share This Article