9 लाख़ का गहना लेकर शादी से पहले दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार

Patna Desk

NEWS PR डेस्क। छपरा में शादी से 4 दिन पहले युवती घर से प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों अलग-अलग धर्म से होने की वजह से बवाल मच गया हुआ है जिसके कारण मामला पुलिस तक पहुंच गया। युवती के परिवार वालों ने एफआईआर दर्ज कराई । फिर क्या था,लड़की और लड़का दोनों ने वीडियो शूट किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। लड़की ने कहा- हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मेरी जबरन शादी कराई जा रही थी। इसलिए भाग गई। यह फैसला उसका है।

युवती छपरा के साहेबगंज इलाके की है, जबकि युवक भगवान बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों ने वीडियो में एक-दूसरे से प्यार करने की बात स्वीकार की है।लड़की के पिता ने कहा कि आज आनी थी बारात की पूरी तैयारियां हो चुकी थी वह 9 लाख के गहने और कैश ले गई है।
असल में 24 साल की युवती की शादी तय हो चुकी थी। अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है। इस नाते बड़े शौक से पिता शादी की तैयारी कर रहे थे। पिता रेस्टोरेंट व्यवसायी हैं। शहर के एक बड़े मैरेज हॉल में शादी समारोह होना था। लेकिन युवती सबकुछ छोड़ अपने प्रेमी संग फरार हो गई। लड़की के पिता के अनुसार, वह अपने साथ करीब 9 लाख रुपए के गहने, शादी के लिए खरीदा गया करीब 25 हजार की कीमत का लहंगा और कुछ कैश लेकर गई है।युवती का परिवार अपने स्तर से पड़ताल की तो उसे भगाने वाले युवक के बारे में जानकारी मिली। फिर नगर थाने में FIR कराई गई। FIR के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। अब दोनों के द्वारा बनाए गए वीडियो की जानकारी सामने आई है । वह भी खुद बड़े चाव से अपनी शादी की तैयारियों में लगी थी।अब इस तरह से घर छोड़कर जाना किसी साजिश के तहत उठाया कदम लग रहा है।

पिता के अनुसार, उसने इलाहाबाद से ग्रेजुएशन किया था। इस लड़के से कैसे उसकी जान-पहचान हुई, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लड़का कहां से पढ़ा है, क्या करता है, उन्हें नहीं मालूम। बेटी के साथ स्कूल में भी वह नहीं पढ़ा था। दोनों अभी कहां हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इधर, वीडियो पर आए युवक ने कहा- मेरे बारे में परिवार को पता है। हमारे प्यार के बारे में भी।

रिपोर्ट: छपरा मनीष श्रीवास्तव

 

Share This Article