ईलाज के दौरान महिला कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज के चनावे मंडल कारा जेल में बहू की हत्या के आरोप में सजा काट रही महिला कैदी की देर रात मौत हो गई। महिला कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि जेल प्रशासन की लापरवाही है महिला की मौत हुई है। दो दिन पहले जब कोर्ट में महिला आई थी तो ठीक है और आज अचानक कैसे मौत हो गई। मृतक महिला कैदी का नाम उमा देवी है। जो जादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशुनपुर गांव निवासी फागू राम की पत्नी थी।

परिजनों के मुताबिक 2016 में बहु ममता देवी की मौत के बाद दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में उमा देवी 2019 से जेल में सजा काट रही थी। उमा देवी शुगर के मरीज थी। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल के डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे थे। बुधवार की देर शाम महिला कैदी की अचानक हालत बिगड़ी, जिसके बाद बेहतर ईलाज के लिए जेल प्रशासन ने महिला कैदी को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज के दौरान ही महिला कैदी की मौत हो गई।

महिला कैदी की मौत की खबर पाकर सदर अस्पताल पहुंची मृतका की बेटी सुमन देवी और बेटे रामप्रवेश राम ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच और करवाई की मांग की। वहीं महिला कैदी की मौत के बाद जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।

जिसके निगरानी में शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराया जाएगा। इधर, महिला कैदी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। सदर अस्पताल में हंगामा कर रहे परिजनों को नगर थाने की पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत करा दिया है।

Share This Article