बिहार: बंदूक के साथ बर्थ-डे पार्टी में लड़के कर रहे डांस, वीडियो वायरल, सरकारी स्कूल में पार्टी का आयोजन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें कुछ लड़के डांसर्स के साथ बंदूक लेकर डांस कर रहे। बता दें कि सरकारी स्कूल के अंदर बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें हरियाणवी गाने पर तमंचे पर डिस्को डांस चल रहा था। कुछ लड़के सिगरेट पीते नाच रहे हैं।

कभी बॉलीवुड तो कभी हरियाणवी गानों पर तमंचे पर डिस्को चलता रहा। इस दौरान एक लड़का सिगरेट पीते भी दिखा। थोड़ी देर बाद डांसर पहुंची तो उसके साथ वो लोग थिरकने लगे। दोनों हातों में तमंचे लेकर नाच रहे थे। पार्टी में बार बालाओं को भी लाया गया। पार्टी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सामने आया है। वीडियो के बारे जब सदर एसडीपीओ संजीव कुमार से बात की गई तो वे उनकी पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

थोड़ी देर बाद एक डांसर आई और उसने दूसरी डांसर को दो तमंचे दिए। और वो दोनों हाथों में तमंचे लेकर डांस करने लगी। मामला गोपालगंज के तकिया याकूब गांव का बताया जा रहा है। यहां के माध्यमिक विद्यालय में बर्थ-डे पार्टी रखी गई। स्कूल के अंदर बकायदा इसके लिए डीजे लगवाया गया। आर्केस्ट्रा बुलाया गया।

Share This Article