NEWSPR डेस्क। वैशाली में एक चर्चित व्यवसाई ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक व्यवसाई गुड्डू सिंह ने गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोनपुर की है। बताया जा रहा कि यह व्यवसाई केंद्रीय गृह मंत्री के करीबी भी थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
व्यवसाई ने अपने लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मारी है। सोनपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा कि वह काफी समय से अपने घर से गायब थे। कई हफ्तों बाद लौटकर आए थे। जिसके बाद उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया।
बताया जा रहा है की गुड्डू सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बेहद करीबी थे। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट वहीं। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने राइफल बरामद की। पहला एंगल आत्महत्या का लग रहा। पुलिस इसी पर जांच करेगी।