बिहार के इस गांव में हुई चोरी की पहली घटना, 50 हजार नगद सहित 4 लाख का आभूषण लेकर चोर चंपत, सदमे में लोग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गया थानाक्षेत्र के सोवाल गांव में बीती रात एक व्यक्ति के घर से चोरों ने 50 हजार नगद सहित लगभग 4 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। वारदात संजय कुमार शर्मा के घर में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चोर गायब हो गए। बताया जा रहा कि बगल में एक अर्धनिर्मित मकान के दीवारे के सहारे चोर शर्मा के छत पर चढ़े थे। जिसके बाद सीढ़ी से उतरकर घर के अंदर प्रवेश किया।

वहीं पीड़ित गृहस्वामी संजय ने बताया कि रात्रि लगभग तीन बजे बगल के खलिहान से कुट्टी (मवेशी का चारा) ढोने के लिए जागे। उसके बाद अपने पुत्र सौरभ को मोबाइल चार्ज में लगाने के लिए कहा। जब कमरे में चार्जर खोजने गया तो देखा कि एक बक्शा और बैग गायब है। पैंट फर्स पर गिरा है और पॉकेट पर्स अलग फेंका है। चोरी की आशंका व्यक्त करते हुए इस बात की सूचना सौरभ ने अपने पिता और घर वालों को दी।

जब कमरे की पूरी तलाशी ली तो घटना सच निकाला। सुबह में घर से लगभग 100 मीटर उत्तर दिशा एक नेबारी के पुंज के समीप टूटा बक्सा, बैग और उसमें रखा सामान बिखरा मिला बक्सा और बैग से उक्त सारा सामान गायब था। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस घटना स्थल आकर निरीक्षण और पीड़ित से पूछताछ कर जांच की खानापूर्ति के बाद पुनः वापस लौट गई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही। वहीं संजय पुलिस प्रशासन से डॉग स्कॉयड बुलाने की मांग कर रहे। उनका कहना है कि पुलिस मेरी मांग को अनसुनी कर रही है। स्थानीय कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 50 वर्षों में गांव में चोरी की यह पहली घटना है।

Share This Article