परशुराम जयंती: पूर्णिया में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया में आज परशुराम जयंती के मौके पर ब्रम्ह शक्ति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोग और घुड़सवार शामिल हुए। इस मौके पर कई तरह के आकर्षक झांकी भी निकाली गई। इस दौरान प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

ब्रह्म शक्ति के जिला अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि आज परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया और ईद का विशेष संयोग है। इस मौके पर उन लोगों ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि यह जुलूस चुनापुर घाट से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से घूमते हुए रंगभूमि मैदान तक जाएगी।

पूर्णिया से पारस सोना की रिपोर्ट

Share This Article