बिहार: सेप्टिक टैंक में दम घुटने से मजदूर और मकान मालिक की मौत, तीसरा घायल अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्णिया में सेप्टिक टैंक का सेंट्रिंग खोलने आए एक मजदूर समेत मकान मालिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जब मजदूर टैंक के अंदर उतरा तो उसका दम घुटने लगा। जिसके बाद वह आवाज देने लगा। उसकी चीख सुनकर मकान मालिक मदद के लिए नीचे उतरा तो उसका भी दम घुटने लगा। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। बाद में दोनों की मौत हो गई।

पूर्णिया के सहायक खजांची थाना अंतर्गत आजाद नगर माधोपारा में सेप्टिक टैंक का सेंट्रिंग खोलने के क्रम में मजदूर व मकान मालिक की मौत हो गई है। समाजसेवी अली खान ने बताया कि रमेश यादव नामक मजदूर बनबनखी के रहने वाले हैं। वह पूर्णिया में रह कर मजदूरी करते थे। मोहम्मद सलीम के घर में काम करने आए थे। जहां सेप्टिक टैंक का सेंटिंग खोलने के लिए वह नीचे उतरे। जिसके बाद उनका दम घुटने लगा।

वह चीखने लगे। जिसकी आवाज सुनकर मोहम्मद सलीम भी अंदर गए। तो उनका भी दम घुटने लगा। दोनों ऑक्सीजन की कमी के कारण चीखने लगे। इस दौरान घर की महिलाओ ने आवाज सुनी। जिसके बाद वह मदद के लिए लोगों के पास गई। लोगों द्वारा सभी को रेस्क्यू किया गया। जिसमें दो की मौत हो गई। इस क्रम में एक घायल भी हो गया है। तीसरे का इलाज चल रहा है। समाजसेवी अली खान ने कहा कि समय पे यदि एम्बुलेंस आती तो सभी की जान बचाई जा सकती थी।

पूर्णिया संवाददाता पारस सोना

Share This Article