NEWSPR डेस्क। मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान वीआईपी पार्टी के मूखिया एवम बिहार सरकार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी ने चकिया में वीआईपी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनोज शहनी के आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा की तैयारी पूरे जोरो से चल रही है।
यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है कल बेतिया में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन होगा।जहाँ से तीन लोकसभा सीट की तैयारी होगी। पूरे बिहार में पार्टी के 13 कार्यालय खोले जाएंगे। बिहार के 40 लोकसभा सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी हो रही है। बिहार में विना वीआईपी पार्टी के किसी की भी सरकार नही बन सकती है। पार्टी मूखिया मुकेश सहनी ने बोचहा उप चुनाव पर एनडीए गठबंधन को आड़े हाथ लिया।
उन्होंने कहा कि बीआईपी पार्टी की ताकत पूरे भारत में है। अब इस पार्टी का विस्तार बृहद स्तर पर हो चुका है। इसको मजबूती देने के लिए वीआईपी के कार्यकर्ता हर अनुमंडल के हर एक घर-घर जाकर एक एक वोट का मतलब अपने समाज के लोगो को समझाएंगे और एक ग्यारह नहीं अब सभी सीट पर अपना प्रत्यासी लड़ाएंगे। मौके पर इंजीनियर राहुल रंजन शर्मा, कन्हैया साह, सुरेंद्र शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट