दिल बेचारा को दर्शकों ने जी भर कर लुटाया प्यार, नतीजा दो घंटे में ही क्रेश हो गया हॉटस्टार

PR Desk
By PR Desk

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार को हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इस फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया कि फिल्‍म की रिलीज के करीब दो घंटों के भीतर ही हॉटस्टार क्रैश हो गया है। इसके बारे में फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने ट्वीट कर के जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने हॉटस्टार पर सुशांत की फिल्म देखनी चाही तो उन्होंने पाया हॉटस्टार क्रैश हो गया है।

शुक्रवार को लगभग सात बजे दिल बेचारा का प्रिमियर हॉटस्टार पर किया गया। इससे पहले ट्व‌िटर व दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार देखा जा रहा था कि इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज बना हुआ था. फिल्‍म को लेकर चर्चाएं  थीं जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने फिल्म को देखना शुरू किया. लेकिन इसी बीच हॉटस्टार क्रैश हो गया है।

सुशांत की हुई तारिफ

फिल्म में सुशांत सिंह को आखिरी बार अपनी अदाकारी करते देखना कई लोगों की आंखें नम कर गया। लगभग एक घंटे 41 मिनट की इस फिल्म में सुशांत और संजना की जोड़ी की लोगों ने जमकर तारीफ की है। इस फिल्म को देखने के बाद जहां फिल्म क्रिटिक्स ने सुशांत के काम की प्रशंसा की है। वहीं फिल्म के समाप्त होते ही सुशांत के नहीं होने का गम फिर से लोगों के जेहन में उभर आया।

कहानी

कहानी यूं हैं कि जमशेदपुर में एक बंगाली फैमिली रहती है। इस फैमिली की लड़की है कीज़ी बासु। कीज़ी को थाइरॉयड कैंसर है और अपने साथ हमेशा एक ऑक्सीज़न सिलेंडर लेकर घूमती है। एक लड़का है, इमैन्युल राजकुमार जूनियर उर्फ मैनी। मैनी एक दिल फेंक लड़का है। उसे लाइफ़ में सिर्फ खुश रहना आता है। यह खु़शी धीरे से एक दिन कीज़ी बासु ज़िंदगी में उतर जाती है। एक था राज और एक थी रानी, कहानी इससे कहीं आगे की है। इस प्यार के बाद फ़िल्म की कहानी में कई मोड़ आते हैं। एक सिंगर की तलाश में मैनी, कीज़ी और उसकी मां के साथ पेरिस भी जाता है। लेकिन पेरिस से लौटने के बाद फ़िल्म बिल्कुल दूसरे करवट बदल जाती है। ट्रेलर में जितना दिखाया गया है, कहानी में उससे कहीं ज़्यादा सरप्राइस देखने को मिलते हैं। 

Share This Article