बिहार: बाल सुधार गृह से फुर्र हुए 10 बाल कैदी पर फिर शिकंजा, पुलिस अभिरक्षा में सभी कैदी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कटिहार पुलिस ने बड़ी सफलता पाते हुए पूर्णिया पर्यवेक्षक गृह से फरार 10 विधि विवादित बाल कैदी को आपने अभिरक्षा में ले लिया। बता दें कि सुबह पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह से फरार सभी बाल कैदी फरार हो गए थे। जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने सिविल ड्रेस में इन सभी बाल कैदियों को अपने अभिरक्षा में लिया है।

बता दें कि इन बाल कैदियों में कई लोग हत्या और लूट जैसे संगीन वारदात में भी आरोपी हैं। कटिहार एसपी जीतेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह पूर्णिया पर्यवेक्षक से गार्ड को कैद करके बाल बंदियों का यह समूह फरार हो गया था।

जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार पुलिस  ने पूरी छानबीन की। जिसके बाद सभी बाल कैदियों  को रोहिपुरा, विक्रमपुर से अपने अभिरक्षा में लिया है। आगे इन बाल बंदियों को नियम अनुसार पूर्णिया पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। सभी कैदी के एक साथ भागने से जेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया था। कैदियों को ढूंढने के लिए सभी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने इनको वापस अपनी अभिरक्षा में लेते हुए सफलता हासिल की।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

Share This Article