बिहार: महिला के साथ गैंग रेप की वारदात, शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने महिला को पहुंचाया घर, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में एक महिला से गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उपहारा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पीड़िता का कहना है कि वह किसी काम से बाहर जा रही थी। तभी अचानक दो लड़के आए। उसे पकड़ा और उसका मुंह दबाकर घसीट कर ले गए। वह चिल्ला रही थी। फिर रेप किया और भाग गए। लड़की की आवाज सुनकर आसपास वाले एकत्रित हुए और लड़की को लेकर घर गए।

जानकारी के अनुसार FIR में 2 युवकों को आरोपी बनाया गया है।पीड़िता ने बताया कि उसके चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग जुटे और फिर उसे घर पहुंचाया गया।वहीं मामला दर्ज कर पुलिस हरकत में आ गयी है और आरोपियों को गिरफ्तारी की कोशिशों में जुट गई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article