जब ऐसा डीएम हो तो बाढ़ में भी किसी पर नहीं आ सकती मुसीबत…

PR Desk
By PR Desk

मोतिहारीः समूचा उत्तर भारत बाढ़ की विभिषिका में डूब रहा है। बाढ़ की पानी में कई लोग फंसे हुए है जिनहें अब भी निकाला जा रहा है। इसी बीच मोतिहारी जिले से एक विडियो सामने आया है। जिसमें बाढ़ के पानी में फंसे व्यक्ति को बचाने के लिए बोट पहुंची है। एक व्यक्ति हाथ बढ़ाकर उसे बोट पर खिंच रहा है। अब जरा हाथ बढ़ानेवाले का परिचय भी सुन लें।

पानी में फंसे व्यक्ति की सहायता करनेवाले मोतिहारी जिले के जिलाधिकारी कपिल शिर्सत अशोक हैं। जो बाढ़ से जूझ रहे लोगों के बीच खुद मोर्चा संभाल रखा है। वह लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अपने पूरे अमले के साथ उन्होंने बाढ़ से जूझ रहे इलाकों मे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जानने का प्रयास किया था।

लोग कर रहे तारीफ

जिस तरह से डीएम होते हुए भी बाढ़ से जूझ रहे लोगों की खुद सहायता कर रहे हैं, उसकी लोगों ने तारीफ की है। लोगों का कहना है कि आम तौर पर ऐसा नहीं होता है कि कोई अधिकारी खुद बोट पर बैठकर लोगों को बाढ़ से निकालने के लिए पहुंच जाए।

Share This Article