बिहार: पहाड़ पर दो किशोर का शव मिलने से हड़कंप, हत्या करके बच्चों को फेंका गया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर नालंदा से है। जहां के गिरियक थाना क्षेत्र के पंचाने नदी के पास गिरियक पहाड़ के ऊपर दो बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि वारसलीगंज थाना क्षेत्र के बारनामा पंचायत के मिट्ठू मांझी के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार और अकलू मांझी के 13 वर्षीय पुत्र काली मांझी दोनों का शव स्थानीय पहाड़ के नजदीक मिला है।

मृतक के परिजन मिठू मांझी ने बताया कि उसका पुत्र 6 दिन से लापता था। मृतक लौंडा नाच का काम करता था। उसके साथ गांव के ही अकलू मांझी का बेटा काली मांझी भी साथ रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा एसपी राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर जाँच किया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि इन दोने की हत्या कैसे हुआ है इसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article