पत्रकार की गोली मारकर हत्या, किसी समारोह से लौटने के दौरान अपराधियों ने बनाया निशाना, पुलिस छानबीन में जुटी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि पत्रकार किसी बखरी के निजी चैनल में काम करता था। जानकारी के मुताबिक पत्रकार का नाम सुभाष कुमार है जो एक गांव से भोज खाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना परिहार ओपी के सांखो गांव की है।

बताया जा रहा कि पत्रकार सुभाष कुमार पंचायत चुनाव में अपने एक नजदीकी दोस्त की पत्नी को वार्ड सदस्य चुनाव में जीत हासिल कराने में मदद की थी।  जिसे लेकर ही विवाद चल रहा था। इसके अलावा वह बालू-भू माफियाओं के खिलाफ खबरें चलवाकर आवाज उठाता था। हालांकि अभी हत्या का करण स्पष्ट नहीं है। वहीं मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सुभाष अपने गांव में एक भोज खाने गए थे और जैसे ही वह भोज खाकर वापस अपने घर के लिए निकले, वहां पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनके सर में गोली मार दी।

जिसके बाद आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पीएचसी  ले गए। जहां डॉ ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस छानबीन में जुटी है। मामला अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों को सूचना मिलने के बाद से वह सदमे में हैं। वहीं पत्रकारों में भी काफी आक्रोश है।

Share This Article