पटना के लड़के ने 6 साल लिव-इन में रहने के बाद दिल्ली में की पहली शादी, अब कर रहा दूसरा विवाह, पहली पत्नी ने महिला थाना में लगाई न्याय की गुहार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना के एक आदमी ने पहले तो लिव इन रिलेशन में रहकर एक महिला से शादी की। उसके साथ रहा। जिसके बाद अब उसका दिल किसी और पर आ गया है। व्यक्ति अब दूसरी शादी करने जा रहा है। ये खबर जब उसकी पत्नी को मिली तो वह भागती-दौड़ती दिल्ली से बिहार पहुंची। जिसके बाद महिला ने सीधा महिला थाना का रुख किया। लड़की का कहना है कि जब वह अपने पति के घर पहुंची तो वहां ताला बंद था।

हालांकि महिला थाना जाने के बाद भी महिला को अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा कि शादी 10 जून को होने वाली है। पति नहीं मिला तो लड़की फिलहाल दिल्‍ली लौट गई है। उसने कई तस्‍वीरें भी साझा की है। जो आर्यसमाज मंदिर में शादी के दौरान की हैं। महिला ने 22 जनवरी को दिल्ली के आर्यसमाज मंदिर में अपने प्रेमी से शादी की थी। जिसके बाद वह साथ रह रहे थे।

महिला ने कहा कि उसके पति का रिश्ता उसकी छोटी बहन के लिए आया था। पर उनकी शादी नहीं हो पाई। जिसके बाद इस दौरान इसका नंबर लड़के को मिला और दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों करीब आ गए। इसके बाद छह वर्षों से वह उसके साथ दिल्‍ली में छह वर्षों से लिव इन में रहती थी इसी साल 22 जनवरी को दिल्‍ली के आर्यसमाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। वहीं जब अब महिला को उसके पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह टूट गई है। इसकी सूचना उन्‍होंने पटना एसपी सहित बाढ़ थानाध्‍यक्ष को दी है। बता दें कि महिला की भी ये दूसरी शादी थी। पहले पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था तो दोनों अलग हो गए। जिसके बाद इनदोनों ने शादी कर ली। हालांकि महिला के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए अब घरवालों का भी सहारा नहीं है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Share This Article